Feedback
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घरेलू कारणों के चलते एक शख्स हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. उसने पत्नी के गले और सिर में ताबड़तोड़ वार करके बेरहमी से हत्या कर दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार
हत्यारे पति ने महिला के गले और सिर में तीन वार किए जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया और आरोपी पति को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है. वहीं मृतिका की बेटी ने पूरे मामले की जानकारी दी है.
कमरे का गेट बंद कर कुल्हाड़ी से किए कई वार
मामला तिंदवारी थाना के धौसड गांव का है. यहां की रहने वाली मंजू देवी रोजाना की तरह घरेलू काम करके सोने की तैयारी कर रही थी. उसी दौरान पति आया, कमरे का गेट बंद किया और पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया. चीख सुनकर महिला की बच्चियां दौड़ीं लेकिन तब तक आरोपी पति कांड करके मौके से रफूचक्कर हो गया.
पैसे भी लाती और घर भी चलाती थी
पुलिस ने बताया कि पति के बेरोजगार रहने के चलते महिला घर की सभी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही थी. उनके 5 बच्चे हैं . उसने बच्चों की परवरिश के लिए वो सब किया जो एक पति को करना को चाहिए. उसने खेती किसानी से लगाकर पान की दुकान तक खोली. वह पैसे भी लाती और घर भी चलाती थी. यही बात पति रामअशीष को नागवार गुजरी. देर शाम को पत्नी बच्चों संग खेतों से मवेशियों को घास खिलाकर घर लौटी. तभी दोनों के बीच कहासुनी सुनी हो गई. महिला ने सभी को खाना खिलाया और कमरे में सोने की तैयारी कर रही थी. तभी पति आया और कमरे में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर में वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया.पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू