यूपी के सुल्तानपुर से दिल को दुखाने वाला खबर सामने आई है। यहां जिले के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक पांच साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई, जिसका शव बृहस्पतिवार को घर से 100 मीटर दूर एक खंडहरनुमा मकाल में मिला है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सोनवातारा गांव की है।
पीटीआई भाषा के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गोसाईंगंज के सोनवातारा निवासी अरविंद का पांच साल के बेटा अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे घर लापता हो गया। कुछ देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आगे बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्याम लाल के खंडहरनुमा मकान में उसका शव पाया गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खोजी श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मृत बच्चे के दादा पूर्णवासी की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
Noida: प्ले स्कूल के टॉयलेट में मिला हिडन ‘स्पाई कैमरा’, महिला शिक्षकों को लाइव देखता था डायरेक्टर, ऐसे खुली पोल
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को मोदी सरकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष बना सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC ) के अगले अध्यक्ष का चयन करने के लिए बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे।