घर से भागी, फिर मनाया… नहीं मानी तो महिला को सुलाया मौत की नींद, कत्ल के बाद भी किया ये खौफनाक काम – Zee News

Karnataka News: कर्नाटक में एक शादीशुदा महिला को उसके घर वालों ने मौत के घाट उतार दिया. फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया, पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ.
Trending Photos
Karnataka News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं. जो अंदर तक लोगों को हिलाकर रख देते हैं. कर्नाटक से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां पर एक शादीशुदा महिला की उसके घर वालों ने हत्या कर दी और फिर परिवार वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए कुछ ही घंटों में उसकी बॉडी जला दी. हत्या के आरोप में परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. जानिए पूरा मामला. 

किसी और के साथ रिलेशन में थी

पुलिस ने कहा कि बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक के नादिगुडी गांव की सत्यव्वा ने लगभग एक साल पहले रायबाग तालुक के हनबरत्ती गांव के संतोष हेलावी से शादी की थी. शादी के बाद, वह कथित तौर पर उसी गांव के दूसरी जाति के एक आदमी के साथ रिलेशनशिप में थी. मार्च की शुरुआत में वह उसके साथ भाग गई. हालांकि दो हफ्तों बाद उसका पता चल गया, इसके बाद परिवार वालों ने उससे अपनी जाति में शादी करने पेशकश की, हालांकि उसने मना कर दिया.

परिजनों ने की हत्या

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जब वह नहीं मानी, तो परिवार के सदस्य कथित तौर पर उसे महाराष्ट्र के ही अराग ले गए, जहां उन्होंने रात में उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया. पुलिस ने कहा कि कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई. सबूत मिटाने के प्रयास में, आरोपियों ने तुरंत अराग में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने कथित तौर पर जहर की बोतलें और उस गद्दे को भी नष्ट कर दिया जिसका इस्तेमाल उसने सुराग मिटाने के लिए किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

घटना तब सामने आई जब उसके परिवार ने कुछ दिनों बाद बेलगावी जिले के यमकनमराडी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच हुई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ, और खुलासे के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News