घाघरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग ने लगाई फांसी – Dainik Bhaskar

​घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो नवाटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही करीब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की प्रियंका कुमारी ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
​मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका कुमारी पिछले 5 महीनों से सरांगो नवाटोली निवासी 16 वर्षीय आर्यंस तुरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, बीते सोमवार को प्रियंका दो अन्य युवतियों के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां से लौटने के दौरान अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा और वह घर की बजाय घने जंगल की तरफ भागने लगी। साथ गई युवतियों ने किसी तरह उसे पकड़कर घर पहुंचाया, जहां घर लौटने के बाद भी उसकी हरकतें असामान्य बनी रहीं। ​घटना की रात बुधवार को सभी खाना खाकर सामान्य रूप से सोए थे। लेकिन गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे जब आर्यन की नींद खुली, तो उसने प्रियंका को फंदे पर झूलते हुए पाया। घटना की सूचना तुरंत मृतका के परिजनों के साथ-साथ घाघरा थाना पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही घाघरा थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​
इस संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News