चंद्रपुर में भाई ने भाई को मारी गोली, मौके पर ही मौत – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
चंद्रपुर: शहर के जुनोना मार्ग स्थित इलाके में आज शाम दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण किया। घरेलू कहासुनी के बाद सोनू सिंह टाक नामक युवक ने अपने ही बड़े भाई बुधा सिंह टाक पर देसी कट्टे से गोली चला दी। इस फायरिंग में बुधा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी सोनू सिंह टाक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने घटनास्थळ का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, टाक परिवार पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। कुछ वर्ष पहले इनके एक और भाई संतोष सिंह टाक की भी हत्या हो चुकी है। बुधा सिंह और सोनू सिंह का नाम अवैध धंधों, दहशत फैलाने और आपराधिक वारदातों में पहले भी सामने आया है स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने इलाके में गस्त बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आपसी पारिवारिक विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सोनू सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News