टाटा संस के बोर्ड मेंबर्स ने गुरुवार को एन. चंद्रशेखरन को फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया है. सिर्फ नोएल टाटा ने ही विरोध किया और एन. चंद्रशेखरन के खिलाफ में वोटिंग की. यह घटना तब हुई, जब गुरुवार को बाजार बंद हो गया था, लेकिन शुक्रवार को जब मार्केट खुला तो भारतीय बाजार में टाटा ग्रुप के शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे.
टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS के शेयरों में 3.31 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 2115 रुपये के भाव पर आ गया. वहीं टाटा ट्रेंट के शेयर 0.57 फीसदी टूटकर 2780 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, TATAT स्टील के शेयर 0.51 फीसदी टूटकर 187.05 रुपये पर आ गया. TITAN के शेयरों में भी 1 फीसदी तक की गिरावट आई और यह 4825 रुपये पर कारोबार करता हुआ दिखा.
इधर, शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में तेजी पर दिख रहा था. NIFTY50 50 अंक चढ़कर 23,320 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 160 अंक चढ़कर 74,473.47 पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी के कारण BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 शेयर गिरावट पर थे और 17 शेयर तेजी पर दिखे. सबसे ज्यादा तेजी इंडिगो, जोमैटो और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में दिखाई दी.
IT सेक्टर में भारी दबाव
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में सिर्फ एक ही सेक्टर IT, 1.35 फीसदी गिरे हुए थे. टेक महिंद्रा, इंफोसिस और HCL एक फीसदी से ज्यादा गिरे हुए थे. इसके अलावा, टेलीकॉम सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली. बाकी सभी सेक्टर तेजी पर कारोबार कर रहे थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू