चंपारण में गंडक किनारे बसे लोगों की बढ़ी चिंता – Hindustan

बगहा। नेपाल में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड की तबाही के बीच तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बनी एक और अवरोधक झील के फटने की सूचना से गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। नेपाल के केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ पूर्वानुमान प्रबोधन निदेशालय ने बिहार प्रशासन के लिए विशेष बाढ़ परामर्श जारी कर अगले तीन-चार दिनों तक नदी क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार, नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपू सांगपो नदियों के संगम के समीप बनी कृत्रिम झील में करीब 50 लाख घनमीटर पानी एकत्र हो चुका था।

झील के फटने से पानी निचले इलाकों में फैल रहा है। पुरेपू सांगपो का प्रवाह उसी नदी तंत्र की ओर है, जिसने हाल ही में त्रिशूली और नारायणी नदियों में भीषण तबाही मचाई थी। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार जलभराव की मात्रा पिछली बाढ़ की तुलना में कम रह सकती है। नेपाल डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट, नवलपरासी के समन्वयक डॉ. विवास बहादुर ने स्थिति को खतरे की घंटी बताते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रभावित आबादी को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News