चमत्कार! किऊल नदी की खुदाई में प्रकट हुआ शिवलिंग, शेषनाग के दर्शन से गूंजा लखीसराय – Zee News

Bihar News: बिहार के लखीसराय के किऊल नदी घाट पर खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से आस्था का माहौल बन गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जबकि स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. विष्णु महायज्ञ की तैयारियों के बीच इस घटना ने धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया है.
Trending Photos
Bihar News: बिहार के लखीसराय से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने आस्था और चमत्कार के प्रति लोगों के विश्वास को और गहरा कर दिया है. किऊल नदी के दिनकर शिव नारायण घाट पर चल रही खुदाई के दौरान मिट्टी के भीतर से एक शिवलिंग मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे. हर कोई इस घटना को भगवान शिव का चमत्कार मान रहा है और नदी के किनारे भक्ति का माहौल बन गया है.

खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग
जानकारी के अनुसार, 2 से 12 मई तक प्रस्तावित विष्णु महायज्ञ की तैयारियों के तहत यज्ञ समिति द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर से नदी की सफाई और खुदाई का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी के अंदर से शिवलिंग निकल आया. इस अप्रत्याशित घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई.

ये भी पढ़ें: राजन जी महाराज की सुरीली आवाज में गूंजा ‘मंगलाचरण’, श्रद्धालुओं का आया पसंद

Add Zee News as a Preferred Source

शेषनाग दिखने का दावा, बढ़ी आस्था
स्थानीय लोगों का दावा है कि शिवलिंग मिलने के दौरान वहां दो शेषनाग भी दिखाई दिए, जो कुछ ही पलों में नदी के दूसरे छोर की ओर चले गए. इस दावे ने लोगों की आस्था को और बढ़ा दिया है. श्रद्धालु इसे दिव्य संकेत मान रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं.
पूजा-अर्चना और यज्ञ की तैयारी तेज
घटना के बाद मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग धूप-अगरबत्ती जलाकर शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा है. यज्ञ समिति के अनुसार, 2 अप्रैल को विधिवत ध्वजा रोपण किया जाएगा और मिले शिवलिंग को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया जाएगा. इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भी बढ़ गया है.
रिपोर्ट: राज किशोर मधुकर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News