गोवर्धन की गिरि तलहटी में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी …और पढ़ें
गिरिराज जी महाराज।
25 सितंबर को गोवर्धन में अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव आयोजित होगा।
गिरिराज प्रभु सोने-चांदी के कमल पुष्प और शेषनाग पर विराजेंगे।
प्रभु का नवरत्नों से भव्य श्रृंगार और पंचरत्नम महाभिषेक होगा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को होने वाले अलौकिक छप्पन भोग के लिए गिरिराज प्रभु को न्यौता दिया गया। इस बार गिरिराज प्रभु सोने-चांदी के बने कमल पुष्प और शेषनाग पर विराजमान होकर दर्शन देंगे। श्री कृष्ण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल के द्वारा किया गया।
ब्रज के प्रसिद्ध कलाकार आशु शर्मा के निर्देशन में राधा कृष्ण के नृत्य और महारास की जीवंत लीला हुई। अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक राघवेन्द्र गर्ग ने बताया कि 25 सितंबर को गोवर्धन की बड़ी आन्यौर परिक्रमा मार्ग की गिरि तलहटी में होने वाले दिव्य छप्पन भोग की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
तलहटी को सजाने के लिए देसी कुंड और विदेशी फूल मंगाये गये हैं। पंचरत्नम महाभिषेक सात नदियों के पवित्र जल और कामधेनु गाय के दूध और दुर्लभ जड़ी बूटियों से होगा। 24 सितंबर को स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रसिद्ध संतूर वादक की संध्या के साथ देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी आज, सुबह 4 बजे से लाडली जी के दर्शन को उमड़े भक्त; राधे–राधे से गूंज उठा बरसाना
छप्पन भोग अनंत चतुर्दशी को होगा जिसमें शुद्ध गाय के घी से 56 भोग प्रसाद वैष्णव विधि से तैयार होगा। लोकार्पण समारोह में संरक्षक राजेन्द्र कुमार, महामंत्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष भगवान दास खंडेलवाल, संयोजक अनमोल बंसल, संयोजक दिनेश मंगल, सहसंयोजक नितिन अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क… 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, ‘दादाजी’ की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस