कोटा के महावीर नगर विस्तार इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने का प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय निवासी ध्रुवेंद्र शर्मा के अनुसार, उनके घर के बाहर गली में एक युवक-युवती और उनके परिजन आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब वह समझाइश के लिए गए त
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित शिव पार्क में आए दिन छात्र-छात्राएं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग अश्लील हरकतें करने से भी नहीं चूकते। लगातार होने वाले झगड़ों के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक चाकू लेकर हमला करने का प्रयास कर रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.