चाचा को तेज बहाव में बहता देख बचाने दौड़ा भतीजा, दोनों डूबे, LIVE VIDEO में कैद हुआ मौत का मंजर – aajtak.in

Feedback
बेगूसराय में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. सड़क पर जमा पानी को साइकिल से पार कर रहे चाचा-भतीजा तेज बहाव की चपेट में आ गए. पहले चाचा पानी में बहने लगे. उन्हें बचाने के लिए भतीजा भी पीछे से पानी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव दोनों को अपने साथ बहा ले गया. डूबने से दोनों की मौत हो गई. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक युवक पानी के तेज बहाव में बहता दिखाई दे रहा है. उसके पीछे दूसरा युवक उसे बचाने के लिए जाता नजर आ रहा है. दोनों को पानी में बहता देखकर आसपास मौजूद लोग चिल्लाते रहे और मदद के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन मौके पर बचाव का कोई साधन मौजूद नहीं था. कुछ ही देर में दोनों पानी में डूब गए.
पूरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चेचयाही बांध की है. बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड नंबर 7 निवासी फूलो पासवान का 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और सोगरथ पासवान का 18 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार साइकिल से पानी के बीच से अपनी बहन के यहां मीरअलीपुर गांव जा रहे थे. रास्ते में सड़क पर काफी पानी जमा था. पानी का बहाव भी तेज था. दोनों साइकिल से पानी के बीच से रास्ता पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पहले एक युवक तेज बहाव में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पीछे से पानी में चला गया. देखते ही देखते दोनों तेज बहाव में बह गए.
चाचा को बचाने गया भतीजा, दोनों डूब गए
परिजनों के मुताबिक, दोनों चाचा-भतीजा अपनी बहन के यहां जा रहे थे. बांध पर पानी अधिक था और रास्ता भी ठीक से समझ में नहीं आ रहा था. इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में दोनों आ गए. बताया गया कि पहले चाचा पानी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए भतीजा भी पीछे गया, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में फंस गया. दोनों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे. लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वहां तत्काल बचाव का कोई साधन नहीं था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछली बार बाढ़ के दौरान इस रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी. पिछले दो-तीन दिनों से यहां पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा था. अब सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो गया था और पानी का बहाव भी तेज हो गया था. इसी तेज बहाव की वजह से चाचा-भतीजे की जान चली गई. आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए. घटना के वक्त दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में एक शव मिलने पर उसके पास मौजूद मोबाइल फोन से परिजनों को फोन किया गया. इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की पहचान हुई.घटना की जानकारी साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया.
बताया गया कि अमित कुमार और सोहन कुमार दोनों छात्र थे. दोनों ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि दोनों चाचा-भतीजा अपनी बहन के यहां जा रहे थे. बांध पर पानी ज्यादा था. रास्ता ठीक से समझ में नहीं आया और तेज बहाव में दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पानी में डूब गए.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि डूबने से दोनों युवकों की मौत हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में एक युवक के पानी में बहने के बाद दूसरा उसे बचाने के लिए तेज बहाव में जाता दिखाई देता है. इसके बाद दोनों पानी में डूब जाते हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News