चार्ली चैपलिन बनकर मुंगेर के राजन कुमार ने किया 5405वां लाइव शो – Dainik Bhaskar

मुंगेर के अभिनेता हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में अभिनय की दुनिया में एक और उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 में 26 अगस्त को उन्होंने अपने करियर का 5405 वां लाइव शो प्रस्तुत किया। उन
प्रस्तुति के दौरान उन्होंने बिना संवाद के हास्य के साथ सामाजिक संदेश भी दिया। राजन कुमार को चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से पहचान मिली है। वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित कलाकार होने का दावा करते हैं। उनके अनुसार, चार्ली चैपलिन की चाल-ढाल और मूक अभिनय की शैली को अपनाकर वे लंबे समय से मंचीय प्रस्तुतियां कर रहे हैं। उनका यह सफर अब 5405 लाइव शो तक पहुंच गया है। दिल्ली में आयोजित शो बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के सौजन्य से हुआ। प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। फिल्म एक्सपो में मौजूद फिल्म मेकर्स और निर्माताओं ने भी उनके निरंतर प्रदर्शन की सराहना की। राजन कुमार का उद्देश्य मूक अभिनय के माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। मुंगेर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर उनकी यह प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के लिए भी खास उपलब्धि मानी जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News