चीन में नए वायरस की पहचान के बाद भारत सतर्क, हेल्थ मिनिस्ट्री कर रहा मॉनिटरिंग – Aaj Tak

Feedback
कोरोनावायरस का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था कि चीन में अब एक नए वायरस की पहचान की गई है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाला नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) इस पर नजर बनाए हुआ है. कोरोना की ही तरह यह भी एक मौसमी वायरस माना जा रहा है, जिसे HMPV या (Human Metapneumovirus) नाम दिया गया है. एनसीडीसी ने कहा, “हम हालात पर बराबर नजर बनाए हुए हैं, जानकारी जुटाई जाएगी और उसके हिसाब से आगे का अपडेट दिया जाएगा.”
सूत्रों का कहना है कि दिसंबर 16-22 के आंकड़ों में देखा गया कि सांस संबंधी वायरस जैसे कि मौसमी इन्फ्लुएंजा, राइनोवायरस, रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) और HMPV के मामलों में हाल ही में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, इस साल चीन में सांस संबंधी बीमारियों के उपाय और इसके लेवल पिछले साल की तुलना में कम हैं. मसलन, आने वाले समय में चीन और इसके आसपास के देशों में सर्दियों के दौरान सांस संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी.
यह भी पढ़ें: चीन में आई कोरोना जैसी एक और महामारी? इंटरनेट पर वायरल हुए अस्पताल के भीड़ वाले वीडियो
एचएमपीवी की पहचान के लिए कदम उठाने की जरूरत!
डांग्स लैब के सीईओ डॉक्टर अर्जुन डांग ने कहा कि चीन में एचएमपीवी की पहचान किए जाने के बाद जरूरी है कि देश में इसके प्रकोप और इसकी तुरंत पहचान करने के लिए एक सिस्टम बनाई जाए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि HMPV एक ऐसा वायरस है जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती लेकिन मौसम बदलने पर वैश्विक स्तर पर इससे पीड़ित सांस संबंधी मरीजों में बढ़ोतरी देखी जाती है.
बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत
डॉक्टर डांग ने बताया कि उनके लैब में फ्लू सीजन के दौरान HMPV के मामले देखे गए हैं, खासतौर पर उन लोगों में जो ज्यादा संवेदनशील हैं जैसे कि इसकी समस्या छोटे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है.
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक एग्जाम है चीन का Gaokao… इसे पास कर लें तो क्या बनते हैं?
पीसीआर से किया जा सकता है एचएमपीवी का इलाज
डॉक्टर डांग ने बताया कि HMPV के लक्षण अन्य सांस संबंधी वायरस के समान होते हैं और अगर इसके प्रकोप को जल्दी नियंत्रित नहीं किया गया तो यह हेल्थ सिस्टम पर बड़ा बोझ डाल सकता है. उन्होंने कहा कि ‘पोलिमरेस चेन रिएक्शन (PCR)’ टेस्ट से HMPV से इसका इलाज किया जा सकता है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News