चूहों से फैलने वाले 'हंटावायरस' की क्रूज पर दस्तक, भारत और फ्रांस के यात्री चपेट – ABP News

Hantavirus outbreak: स्पेन में भारतीय दूतावास ने रविवार को अहम जानकारी दी. इसमें बताया कि एमवी होनडियस पर सवार दो भारतीय नागरिक बिना किसी लक्षण के स्वस्थ हैं. दूतावास ने एक बयान में कहा कि ये दोनों भारतीय नागरिक हंटावायरस से प्रभावित जहाज पर क्रू सदस्य के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्हें नीदलैंड्स रेफर किया गया. फिलहाल स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में रखा जाएगा. 
बयान में आगे कहा गया है कि राजदूत स्पेनिश अधिकारियों और उन 2 भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संlपर्क में हैं. भारतीय नागरिकों की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 
फ्रांस ने क्या दी जानकारी?
इधर, फ्रांस ने जानकारी देते हुए कहा कि हंटावायरस के प्रकोप से प्रभावित क्रूज जहाज पर सवार पांच फ्रांस के यात्रियों में से एक में रविवार को वतन वापसी की उड़ान के दौरान लक्षण दिखाई दिए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनमें से एक में वतन वापसी वाले विमान में लक्षण दिखाई दिए. इन यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया है. फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. उनके टेस्ट और मेडिकल चेकअप किए जाएंगे. 
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की शपथ, चुनाव जीतने पर जानें क्या बोलीं बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना
कैसे फैलता है यह हंटावायरस?
हंटावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज के यात्रियों को पहले समूह को छोटी नावों के जरिए जहाज से उतारा गया. यह कार्रवाई क्रूज जहाज एमवी होंडियस हंटावायरस के प्रकोप में आने के बाद शुरू की गई. यह वायरस संक्रमित चूहों के पेशाब और मल के जरिए फैलता है. हालांकि, बहुत कम मौके पर ही इंसान से इंसान में यह फैलता है. स्पेन का झंडा लगा जहाज इंडस्ट्रियल बंदरगाह ग्रैंनाडिला पहुंचा है. स्पेन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि Hondius पर सवार 140 से ज्यादा लोगों में वायरस के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं. 
ये भी पढ़ें: क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News