जमशेदपुर। इंडस्ट्रियल ऑल के यूनियन टू यूनियन इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं सप्लाई चेन प्रोजेक्ट के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र की ट्रेड यूनियनों की सामूहिक शक्ति मजबूत करने पर दो दिवसीय कार्यशाला 31 अक्तूबर को चेन्नई में संपन्न हुई। कार्यशाला का विषय भारत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र की यूनियनों की संगठनात्मक शक्ति मजबूत करना था।इसमें इंडस्ट्रियल ऑल के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी आशुतोष, कार्यक्रम समन्वयक अनीशा और राजा सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईएनएसएमएमएस एवं ईईएफ के महासचिव रघुनाथ पांडेय और त्यागी भी उपस्थित रहे। टाटा समूह की विभिन्न यूनियनों के अलावा पुणे, दिल्ली और मुंबई से प्रतिनिधि पहुंचे।
कार्यशाला में ऑटोमेशन, डिजिटलीकरण, कार्यस्थल सुरक्षा, संविदा श्रमिकों की समस्याएं, महिला एवं युवा श्रमिकों का संगठन, कौशल उन्नयन और सप्लाई चेन में श्रमिक अधिकारों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने बदलते औद्योगिक परिवेश में यूनियनों के बीच एकता, समन्वय और श्रमिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play