बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. यहां एक शख्स ने अपनी नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शख्स ने अपनी नई SUV को क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल की छत पर ही चढ़वा दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि SUV को एक बड़ी क्रेन से बांधा गया है. इसके बाद क्रेन धीरे-धीरे गाड़ी को जमीन से ऊपर उठाती है. गाड़ी हवा में लटकते हुए घर की दूसरी मंजिल तक पहुंचती है और फिर उसे सावधानी से छत पर उतार दिया जाता है.
बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी नई SUV को चोरी से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया. आमतौर पर लोग अपनी गाड़ी को घर के बाहर, गैराज या पार्किंग में खड़ा करते हैं. लेकिन इस मामले में गाड़ी को ही घर की छत पर पहुंचा दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखे तरीके को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोग इसे गाड़ी की सुरक्षा का जबरदस्त जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इतनी बड़ी SUV को छत पर चढ़ाना अपने आप में हैरान करने वाला काम है.
A post shared by Wirally (@wirally)
वीडियो में SUV को धीरे-धीरे ऊपर ले जाते हुए देखा जा सकता है. गाड़ी को संतुलित रखते हुए क्रेन ऑपरेटर उसे छत तक पहुंचाता है. इसके बाद SUV को छत पर सही जगह पर उतार दिया जाता है. इस पूरे नजारे को आसपास मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर कोई अपनी नई कार को घर की छत पर रखने के बारे में कैसे सोच सकता है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि शख्स ने गाड़ी को छत पर रखने के बाद उसे वहां से नीचे लाने के लिए क्या व्यवस्था की है. लेकिन चोरी से बचने के लिए अपनाया गया यह अनोखा तरीका इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED