चौकीदार की हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार – Hindustan

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गांव मोहम्मदपुर में आपसी विवाद के दौरान 57 वर्षीय चौकीदार की हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल निवासी मोहम्मदपुर और हरिशंकर निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 26 वर्ष है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात जयपाल गांव में चौकीदारी करने गए थे, लेकिन अगली सुबह घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 20 जुलाई को जयपाल का शव फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड पर मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।क्राइम
ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 जुलाई को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल ने खुलासा किया कि 19-20 जुलाई की रात गाड़ी पीछे करते समय जयपाल से टक्कर हो गई थी, जिसको लेकर उनके बीच बहस हुई। गुस्से में आकर कमल ने जयपाल पर डंडे से हमला कर दिया और फिर गमछे से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद कमल ने अपने साथी हरिशंकर को फोन कर बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News