Edited By Vijay Jain
उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. (Credit-AI)
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सात जिलों में सोमवार, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने स्थानीय स्तर पर इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं. इस फैसले के बाद इन जिलों में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि जरूरी सेवाओं को देखते हुए कोषागार (ट्रेजरी) और कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, जिन सात जिलों में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है, उनमें कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और संतकबीरनगर शामिल हैं. इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और देवरिया में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है.
वाराणसी और गाजीपुर: वाराणसी के डीएम ने आदेश दिया है कि कोषागार को छोड़कर जिले के सभी सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे. वहीं, गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भी सभी शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व मनाने में कोई असुविधा न हो.
कुशीनगर: कुशीनगर के डीएम संजय चौहान ने 16 नवंबर को छठ पूजा परायण के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है. उन्होंने 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए उसे छठ पर्व पर समायोजित किया है.
राजधानी लखनऊ में भी छठ पर्व को लेकर महिला कर्मचारियों को विशेष राहत दी गई है. लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने आदेश जारी कर नगर निगम और जलकल विभाग में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को सोमवार, 16 नवंबर को एक दिन का अवकाश दिया है. मेयर ने कहा कि महिलाएं पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ इस महापर्व को मनाती हैं, इसलिए सोमवार को उनसे काम नहीं लिया जाएगा. बता दें कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.
November 16, 2026 (Monday), has been declared a public holiday across Delhi for all government offices, autonomous bodies, and Public Sector Undertakings (PSUs) on the occasion of Pratihar Shashthi or Surya Shashthi (Chhath Puja). https://t.co/8FPqnsx0BA
छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर 2026 को पूरी दिल्ली में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है. दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक, 16 नवंबर को राजधानी के सभी गवर्नमेंट ऑफिस पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके अलावा, दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी ऑटोनॉमस बॉडीज और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भी सोमवार को छुट्टी रहेगी. गौरतलब है कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301