छत्तीसगढ़ के भिलाई, रिसाली मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, हजारों नाम गलत वार्डों में; 15 अधिकारियों को नोटिस – chhattisgarh bhilai risali voter list errors officials face notice news in hindi – Jagran

दुर्ग जिले के भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगमों की मतदाता सूची में हजारों मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज पाए गए हैं।
(सांकेतिक तस्वीर)
भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा मतदाता सूची में गड़बड़ी।
हजारों मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज।
15 अधिकारियों को निर्वाचन आयोग का नोटिस।
डिजिटल डेस्क, दुर्ग। नगर निगम भिलाई,रिसाली और भिलाई-चरोदा की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। इन निकायों में हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों के बजाए दूसरे वार्डों में दर्ज पाए गए हैं। इस गंभारी त्रुटि को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लिया है।
मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निकायों के रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिलाकर कुल 15 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों में से 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज किया गया है ।
कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी अभिजीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सात अधिकारियों-रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोनाल डेविड, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डीकेश्वर साहू, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद शर्मा, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमरनाथ दुबे, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी येशा लहरे, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता एवं अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि एक अक्टूबर 2026 की तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई की निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज होने की त्रुटि की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम रिसाली के 40 वार्डों में से 12 वार्डों के 24709 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज किया गया है।
गड़बड़ी के मामले में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वासुमित्र दीवान, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अखिलेश गुप्ता और अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनील दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह नगर निगम भिलाई चरोदा के 40 वार्डों में से 16 वार्डों के 1204 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज किया गया है।
इस मामले में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रकाश सोनी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रवि विश्वकर्मा, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आलोक पसीने और अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभाकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News