Feedback
हरियाणा के नूंह में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी के साथ रेप का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना नूंह की है. यहां एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को जब उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह घर से भाग गया.
महिला ने इस मामले की शिकायत 22 नवंबर को दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक रिश्तेदार के यहां से घर लौटने पर उसने कमरे में बेटी के रोने की आवाज सुनी. जब महिला आवाज सुनकर कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था.
यह भी पढ़ें: पीलीभीत में रेप पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी, पुलिस पर लगा उकसाने का आरोप
महिला ने शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी ने बताया है कि उसका पिता लंबे समय से इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा था. घटना के बाद उसका पति तुरंत मौके से भाग गया. इसके बाद जब पूरा मामला सामने आया तो कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस से शिकायत दर्ज न करने का दबाव बनाया था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू