छात्रों की मांग स्वीकारे जाने तक सदन में उठाते रहेंगे: अखिलेश – Hindustan

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अहंकार में सरकार चला रही है। नीट पेपर लीक सरकार की गलती है, इसीलिए दोबारा हुई। सरकार छात्रों, नौजवानों की मांग स्वीकार करे। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे। नीट परीक्षा लीक के बाद जिन बच्चों की जान गई है, सरकार उन परिवारों की मांगों को पूरा करें।

अखिलेश ने गुरुवार को बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में किसी की बात नहीं सुन रही है। लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की बात सुने। सरकार अगर अन्याय करेगी, दबाव बनाएगी तो दबाव नहीं चलने वाला है। भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, इस सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र व यूपी में पेपर लीक कराने का कंपटीशन चल रहा है। सवाल उठाया कि पेपर लीक हो नहीं रहे या कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार छात्रों को नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है।

सपा मुखिया ने कहा कि सरकार ने क्या पुलिस को कपड़े फाड़ने की ट्रेनिंग दी है। हम लोगों के कपड़े पकड़े गए। पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में आए छात्रों-बच्चियों के कपड़े फाड़े। सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। हिटलर भी अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा लाठी चलाने की खबरों की जांच हो।

अखिलेश ने कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की मुहिम में हम सब पूरी तरह से साथ हैं। इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे। यूपी की भाजपा सरकार नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही है। भाजपा सरकार छात्र, नौजवान और शिक्षा विरोधी है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजपा के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News