छोटी नाव में खेलते समय किशोर डूबा, मौत – Live Hindustan

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर मजरे गढ़ा गांव में अपने बुआ के गांव आया 12 वर्षीय किशोर बुधवार सुबह यमुना में नाव से खेलते समय अचानक यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन डूबे किशोर को नदी निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांदा के कमासिन थाना के अमलोखर गांव निवासी लालमनी यादव का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस यादव उर्फ छोटू मंगलवार को अपने बाबा कल्लू यादव के साथ अपने बुआ के गांव किशनपुर थाना के गिरधरपुर गढा गांव आया था।
बुधवार को प्रिंस अपने साथियों के साथ यमुना किनारे नहाने गया था। तभी मछली पकड़ने वाली छोटी नाव में बैठकर तीन-चार दोस्तों के साथ खेलने लगा। नाव गहरे पानी में चली गई तो डर बस प्रिंस नाव से कूद गया और गहरे पानी में चला गया। अन्य साथी नाव पर बैठकर चिल्लाते रहे तभी सूचना पर पहुंचे मछुआरों ने प्रिंस को बाहर निकाला। जिसके बाद परिजन आनन-फानन पीएचसी विजयीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News