जंग के बीच भारत आ रहे ईरान के विदेश मंत्री, कच्चे तेल और होर्मुज पर होगी चर्चा! – ABP News

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार और ग्लोबल गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल दिल्ली पहुंचेंगे.
भारत आएंगें ईरान के विदेश मंत्री अराघची
ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘अब्बास अराघची भारत की अध्यक्षता में आयोजित BRICS  विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. इसमें क्षेत्रीय स्थिरता (peace), आपसी सहयोग और आर्थिक मजबूती पर चर्चा होगी. अराघची भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य देशों के मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. यह बैठक इस साल सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) की तैयारी के रूप में देखी जा रही है.’
BRICS की सदस्यता के मुद्दे पर रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘BRICS आम सहमति के आधार पर काम करता है इसलिए सदस्यता के मामले में क्या करना है, यह तय करने का अधिकार BRICS देशों का ही है. हाल ही में इसका विस्तार हुआ है कजान में सहयोगी देशों का विस्तार हुआ और उससे पहले जोहान्सबर्ग में भी कई अन्य देश BRICS समूह में शामिल हुए थे. इसलिए यह एक ऐसा मामला है जिस पर BRICS समूह को ही निर्णय लेना है और वे यह निर्णय अपने बीच बनी आम सहमति के आधार पर ही लेंगे.’

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शेड्यूल जारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार, 14 मई, को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का आगमन भारत मंडपम में होगा. इसके बाद 10.30 बजे पहले सेशन की शुरुआत होगी. फिर दिन के 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात होगी.इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा.
समिट के अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी. इससे पहले 13वां ब्रिक्स समिट 9 सितंबर 2021 को भारत में हुआ था. इसका थीम ‘ब्रिक्स 15: कंटिन्यूटी, कंसोलिडेशन और कंसेंसस के लिए इंट्रा-ब्रिक्स सहयोग’ था. नेताओं ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन को अपनाया, जिसने ब्रिक्स की 15वीं सालगिरह को मार्क किया और मल्टीलेटरल सिस्टम में सुधार, काउंटर-टेररिज्म को-ऑपरेशन, एसडीजी को पाने के लिए डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करने और लोगों के बीच लेन-देन को बढ़ाने पर जोर दिया.
इन देशों के विदेश मंत्री से मिलेंगे जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर कल कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. दिन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे चिली के विदेश मंत्री के साथ JNB में मुलाकात से होगी, जिसके बाद शाम के सभी कार्यक्रम हैदराबाद हाउस में आयोजित किए जाएंगे. वहां वे शाम 4:00 बजे मालदीव, 5:15 बजे दक्षिण अफ्रीका, 5:50 बजे ब्राजील और अंत में शाम 6:30 बजे रूस के विदेश मंत्री के साथ अलग-अलग चर्चा और वार्ता करेंगे
ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद पर भारत की चीन को खरी-खरी, ऐसा सुनाया कि लगेगी जोर की मिर्ची
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News