जगुआर की टाइप 01 इलेक्ट्रिक कार, 720Km रेंज और 4 सेकंड में 180 km/h तक स्पीड; जानिए पूरी डिटेल – Hindustan

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी टाइप 01 (Type 01) को पेश किया है। ये न्यूयॉर्क में ग्लोबली पहली बार पेश की गई यह इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर टाइप 00 (Type 00) कॉन्सेप्ट का ही प्रोडक्शन वर्जन है। इसने साल 2024 में सामने आने पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। टाइप 01 के साथ ब्रिटिश कंपनी ने अपना नया चैप्टर भी शुरू कर दिया है। खास तौर पर जैगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) पर बनी Type 01, कंपनी के लिए एक बिल्कुल अलग डिजाइन और पोजिशनिंग लेकर आई है। यह लग्जरी मार्केट के हाई-एंड सेगमेंट को टारगेट करेगी, जिसमें 1000 bhp से ज्यादा पावर और 720 Km तक की रेंज वाले मॉडल हैं। इसके भारत में 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पीछे कोई विंडस्क्रीन नहीं मिलेगी
टाइप 01 में कॉन्सेप्ट के लुक को काफी हद तक बरकरार रखा गया है। हालांकि, प्रोडक्शन वर्जन में चार दरवाजे लगाए गए हैं। इसका लंबा बोनट, लोअर रूफलाइन, अपराइट नोज और बड़े रियर शोल्डर मिलते हैं। ये एक्सटीरियर इसे जगुआर की पिछली सेडान और स्पोर्ट्स कारों से पूरी तरह अलग बनाते हैं। इस कार की लंबाई 5.2 मीटर से ज्यादा है। इसमें करीब 3.2 मीटर का व्हीलबेस मिलता है, जो टाइप 01 के साइज को काफी बड़ा बना देता है। इसमें 23-इंच के बड़े व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं। जबकि फ्लश डोर हैंडल और क्लियर बॉडी सरफेस एरोडायनामिक एफिशिएंसी को बेहतर बनाते हैं। कार के बैक में विंडस्क्रीन नहीं दी है। हालांकि, पीछे लगा कैमरा केबिन के अंदर डिजिटल डिस्प्ले में सब दिखाता है।

3 मोटर और 1365 Nm का टॉर्क
जगुआर ने टाइप 01 में 3 इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। इनमें से एक आगे और दो पीछे फिक्स की गई हैं। इन मोटर का कॉम्बिनेशन कार केो दमदार बना देते हैं। ये सभी मिलकर 1016 bhp का पावर और 1365 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहा पावर और टॉर्क टाइप 01 को जगुआर की सबसे पावरफुल रोड-गोइंग प्रोडक्शन कार बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 km/h की स्पीड महज 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है। कंपनी ने इसकी 100 से 180 km/h तक की स्पीड 4 सेकंड में पकड़ने की कैपेसिटी पर भी जोर दिया है।

कार में 5 ड्राइविंग मोड मिलेंगे
कंपनी ने इसके चेसिस में आगे डबल-विशबोन सस्पेंशन और पीछे इंटीग्रल-लिंक अरेंजमेंट का कॉम्बिनेशन दिया है। एयर सस्पेंशन, एक्टिव डैम्पर्स और टॉर्क वेक्टरिंग कम्फर्ट और हैंडलिंग दोनों में मदद करते हैं, जबकि रियर-व्हील स्टीयरिंग टर्निंग सर्कल को लगभग 11.5 मीटर तक कम करने में मदद करता है। इसमें 5 ड्राइविंग मोड दिए हैं, जिसमें जगुआर, डायनामिक, एफिशिएंट, आइस एंड स्नो और क्यूरेटेड शामिल हैं। डायनामिक मोड पीछे की तरफ ज्यादा पावर भेजता है। वहीं, स्टीयरिंग, एक्सेलेरेटर रिस्पॉन्स और सस्पेंशन सेटिंग्स को भी बेहतर बनाता है।

118 kWh बैटरी, 720 Km तक रेंज
जगुआर टाइप 01 में 118 kWh कैपेसिटी वाले बैटरी पैक से पावर मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसकी WLTP रेंज 720 Km तक है, जिससे टाइप 01 से लंबी दूरी तय कर पाएंगे। ये रेंज इसकी GT पहचान के लिए भी जरूरी है। कार की बैटरी में स्प्लिट-मॉड्यूल अरेंजमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो कार की बॉडी को कम ऊंचाई वाला बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए ज्यादा लेग स्पेस भी बन जाता है। इसका 850V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये करीब 22 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो सकती है। वहीं, 13 मिनट की चार्जिंग में करीब 321Km की रेंज दे सकती है।

चार सीटों वाला लग्जरी केबिन
जगुआर टाइप 01 के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक खास सेंट्रल स्पाइन केबिन मिलता है, जो चार पैसेंजर की सीटिंग के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके डैशबोर्ड पर 24-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। साथ ही, क्लाइमेट कंट्रोल और मीडिया जैसे फंक्शस के लिए 7-इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन भी दिया गया है। कार की बूट कैपेसिटी करीब 450 लीटर है। पीछे की सीटों को फोल्ड करके इसे बढ़ाया जा सकता है। इसमें फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, पैनोरमिक साउंडबार और चारों पैसेंजर्स के लिए हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News