जनकपुरधाम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जनकपुरधाम में उत्साह का माहौल है। स्टेशन परिसर, राधा-कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर भगवान श्रीकृष्ण, वासुदेव, नंद बाबा, यशोदा माता एवं नवजात कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। भक्ति गीतों और राधा-कृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रख रहे हैं। मध्यरात्रि में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया गया है।
झूला, मीना बाजार, खिलौनों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play