जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन: नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर मोदी के साथ उद्घाटन की तैय… – Dainik Bhaskar

नेपाल के जनकपुरधाम और अयोध्या को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है। 22 नवंबर से प्रस्तावित नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह इसका उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन और
सिद्धार्थनगर। रामायण सर्किट के तहत प्रस्तावित ट्रेन जनकपुरधाम से जयनगर, दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या तक चल सकती है। जनकपुरधाम को माता सीता की जन्मभूमि और अयोध्या को भगवान श्रीराम की नगरी माना जाता है।
नेपाल रेलवे कंपनी के प्रबंध निदेशक परिवेश पराजुली ने बताया कि प्रधानमंत्री के भारत दौरे के दौरान रेल सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए भारत और नेपाल के रेलवे विभागों, सीमा शुल्क, सुरक्षा और आव्रजन अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
दोनों देशों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। योजना के मुताबिक, नेपाल की सीमा में नेपाली सुरक्षा एजेंसियां और भारत में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों और ट्रेन की सुरक्षा संभालेंगी।
फिलहाल जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए महोत्तरी जिले के बिजलपुरा तक नियमित रेल सेवा चलती है। इसी रेल नेटवर्क का विस्तार कर अयोध्या तक संपर्क जोड़ने की योजना है।
कुछ दिन पहले भारत और नेपाल के रेलवे, सुरक्षा, सीमा शुल्क और आव्रजन विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विशेष निरीक्षण यान से जयनगर-जनकपुरधाम-कुर्था रेलखंड का निरीक्षण किया था। टीम ने सीमा पार यात्रियों की जांच, आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News