आज से जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 1.7 लाख कर्मचारी डोर टू डोर मकानों और परिवारों की गणना करेंगे। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पहले चरण में ऑनलाइन स्वगणना यानी सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करना थी। जनगणना विभाग के मुताबिक करीब 7
इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहर पिछड़ गए, जबकि रायसेन, मंदसौर, राजगढ़, सिवनी, छिंदवाड़ा में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिन लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना नहीं की, या फॉर्म में गलत जानकारी भर दी, या किराएदार, एक से ज्यादा मकान वाले और लिव-इन रिलेशन में रहने वालों की गणना कैसे होगी? इन सवालों पर भास्कर ने उप महारजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार से बात की।
सवाल: अगर स्व-गणना छूट गई है तो क्या होगा? -स्व-गणना पूरी तरह वैकल्पिक थी। अगर आप इसे नहीं कर पाए हैं, तो 1 मई से 30 मई 2026 के बीच सर्वेयर आपके घर आएंगे। वे मौखिक जानकारी लेकर मोबाइल ऐप में दर्ज करेंगे। आपकी गणना हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।
सवाल: स्व-गणना कर ली है, फिर भी सर्वेयर आएंगे? -हां, सर्वेयर का आपके घर आना अनिवार्य है। आपको स्व-गणना के बाद मिली ‘SE ID’ दिखानी होगी। वे आपकी जानकारी सिस्टम में वेरीफाई करेंगे। उनके सबमिट करने के बाद ही गणना मान्य मानी जाएगी।
सवाल: गलत जानकारी भर दी है तो सुधार कैसे होगा? –सर्वेयर के आने पर आप अपनी गलती बता सकते हैं। वे सिस्टम में सुधार करेंगे। मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और भाषा नहीं बदलेंगे, बाकी सब सुधारा जा सकता है। अंतिम डेटा वही होगा जिसे सर्वेयर वेरीफाई करेगा।
सवाल: घर पर मौजूदगी और दस्तावेजों की जरूरत –लोग अक्सर चिंतित रहते हैं कि सर्वेयर के आने पर घर न मिलने पर क्या होगा। ऐसे में सर्वेयर फोन पर संपर्क कर समय पूछेंगे। सीमित जानकारी पड़ोसियों से ली जा सकती है, लेकिन सटीकता के लिए मौजूद रहना बेहतर है। राहत की बात है कि कोई दस्तावेज (ID Proof) दिखाने की जरूरत नहीं है। मौखिक जानकारी ही पर्याप्त है।
किराएदार, लिव-इन और अलग मकान: किसके लिए क्या नियम?
जनगणना में ‘रिश्तों’ से ज्यादा ‘रहने की स्थिति’ को महत्व दिया गया है…
धोखेबाजों से सावधानी जरूरी
जनगणना के नाम पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहें। सर्वेयर कभी भी OTP, आधार नंबर, बैंक डिटेल या QR कोड स्कैन करने को नहीं कहेगा। जनगणना में केवल तय 33 सवाल पूछे जाते हैं। तकनीकी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 सुबह 9 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.