जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा, सजीव झांकियां रहेंगी आकर्षण – bhaskar.com

भास्कर न्यूज | कुड़गांव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुड़गांव बास मंडावरा में इस बार भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण भक्तमंडल बास मंडावरा कुड़गांव की ओर से आगामी 4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण सहित राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सुदामा और नंदी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। जन्माष्टमी के अवसर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वही आयोजक गांव- गांव जाकर पंच पटेलों एवं अतिथियों को आमंत्रित के लिए निमंत्रण देने का कार्य कर रहे हैं। टकार्यक्रम आयोजक मण्डल के सदस्य सतीश मीणा,कान्हा सैनी, राजकुमार, मोनू सैनी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह 10 बजे से सजीव झांकियां एवं भोलेनाथ की तांडव प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बनखंडी हनुमान मंदिर छोटे स्टैंड से शुरू होकर सैनी मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला, डफलपुर मोड़, बड़े स्टैंड होते हुए लक्ष्मणजी मंदिर पुराने थाने तक पहुंचेगी।कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक धार्मिक झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सुदामा और नंदी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद दही हांडी प्रतियोगिता होगी, व मथुरा-वृंदावन के अंकित आर्ट ग्रुप की ओर से नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पुराना थाना स्थित लक्ष्मणजी मंदिर, मेन मार्केट कुड़गांव में किया जाएगा। स्थानीय कस्बा सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गांवों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।निक्की सैनी ने बताया की आयोजन को लेकर भक्तमंडल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने का आह्वान के साथ प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया की गांव- गांव जाकर पंच पटेलों एवं अतिथियों को आमंत्रित के लिए निमंत्रण दिये जा रहे है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News