जमानिया के युवक का अंतरराष्ट्रीय T20 में चयन: भारत-श्रीलंका के बीच खेलेगा मैच – Dainik Bhaskar

जमानिया तहसील के हेतिमपुर निवासी रंजीत शर्मा का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें श्रीलंका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबले के लिए ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया है। यह प्रतियोगिता 3 से 5 अप्रैल 2026 तक श्रीलंका में आयोजित होगी, जहाँ भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा।
डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (DAFC) ने रंजीत को भारतीय टीम में शामिल किया है। रंजीत शर्मा ने बताया कि गाजीपुर जिले से उनका अकेले चयन हुआ है, जो पूरे जिले और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने श्रीलंका में बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
करीब 18 वर्षों से क्रिकेट खेल रहे रंजीत के लिए यह उपलब्धि आसान नहीं रही। उन्होंने कई बार प्रयास किए और सीमित संसाधनों व कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने जुनून को बनाए रखा। 45 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे।
रंजीत के पिता शर्मा लाल शर्मा जमानिया कस्बे में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। सामान्य आर्थिक स्थिति के बावजूद रंजीत ने अपने पिता का हाथ बंटाते हुए खेल के प्रति समर्पण दिखाया। स्थानीय लोगों में रंजीत के चयन को लेकर खुशी का माहौल है और उनकी संघर्ष की कहानी को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित स्काई स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जाएगा, जहाँ रंजीत शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News