आईक्यूएसी समन्वयक अमरीश गंगवार ने हिंदी को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताया,वहीं मुख्य अनुशासन प्रमुख अंकुर टंडन ने कहा कि भाषा व्यक्ति के संस्कार और व्यक्तित्व की पहचान होती है।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा कायनात करीमा ने किया। अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.यश पाल सिंह ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. वंदना शर्मा,मुनेन्द्र पाल गंगवार,अनीता गंगवार,डॉ.रवि शंकर,सुनील कुमार, प्रियंका,रमा शंकर,प्रवेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।बरेली में भोजीपुरा भैरपुरा स्थित जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज के बी.ए.विभाग में हिंदी भाषा के प्रति रुचि,सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ.मनोज कांडपाल ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक और मनमोहक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। डॉ. मनोज कांडपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति,परंपरा और सामाजिक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हिंदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है,ऐसे में युवाओं को तकनीक के साथ भाषा के विकास में योगदान देना चाहिए।
आईक्यूएसी समन्वयक अमरीश गंगवार ने हिंदी को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताया,वहीं मुख्य अनुशासन प्रमुख अंकुर टंडन ने कहा कि भाषा व्यक्ति के संस्कार और व्यक्तित्व की पहचान होती है।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा कायनात करीमा ने किया। अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.यश पाल सिंह ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. वंदना शर्मा,मुनेन्द्र पाल गंगवार,अनीता गंगवार,डॉ.रवि शंकर,सुनील कुमार, प्रियंका,रमा शंकर,प्रवेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.