जम्मू-कश्मीर में आधी रात को खूनी झड़प! बंदूक छीनने की कोशिश में ऑटो चालक ढेर, इंटरनेट सेवा बंद कर सेना ने संभाला मोर्चा – AajTak

Feedback
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह इलाके में मंगलवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी के चार जवान घायल हो गए. मृतक की पहचान आरिफ हुसैन के नाम से हुई है जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है. 
पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लिया है. घटना के बाद भदरवाह शहर में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसओजी की एक टीम ने जाई गंडोह रोड पर घात लगाकर तैनाती की थी. यह इलाका भदरवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर ऊंचाई पर स्थित है. यहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी. 
रात करीब ढाई बजे टीम ने एक युवक को रोका. आरोप है कि इस युवक ने जवानों पर हमला किया और उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, PAK समर्थित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, अब शुरू होगा ट्रायल
अधिकारी ने बताया कि इसी झड़प के दौरान एक जवान ने गोली चला दी. गोली लगने से युवक घायल हो गया वहीं झड़प में चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए. सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भदरवाह ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा भेजा गया. वहां इलाज के दौरान आरिफ हुसैन की मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि उसका इस घटना से क्या संबंध है यह अभी साफ नहीं हो पाया है. मामले की आगे जांच जारी है.
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. भदरवाह शहर में सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है. वहीं सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News