जयपुर में बीजेपी आगे, एक सीट पर निर्दलीय जीता: 8 से ज्यादा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते, कांग्रेस 2 सीट ज… – Dainik Bhaskar

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई। फिलहाल बीजेपी 11 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 7 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
जल्द ही सभी वार्डों का परिणाम आ जाएगा। वार्ड 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी ने जीत हासिल की है। वे मेयर पद के प्रबल दावेदारों की दौड़ में शामिल बताए जा रहे है।
सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती हो रही है। इससे पहले बैलेट पेपर की गणना हो हुई थी।
काउंटिंग के लिए निर्वाचन शाखा ने यहां 15 कक्ष रिजर्व किए हैं, जहां मतगणना के लिए 150 टेबल लगाई है।
किस वार्ड में कौन जीते-हारे

दोपहर 11 बजे तक सभी 150 वार्डों के नतीजे सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही कुल 723 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फैसला हो जाएगा।
आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम में केवल एक बार (साल 2020 में नगर निगम हैरिटेज) कांग्रेस ने निर्दलियों के सहयोग से यहां बोर्ड बनाया है, जबकि शेष जितने बार भी चुनाव हुए उसमें भाजपा का बोर्ड बना है।
देखिए-मतगणना की PHOTOS
63.55 फीसदी हुई वोटिंग
जयपुर नगर निगम में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। 150 वार्डो में 63.55 फीसदी वोटिंग हुई। जयपुर के 150 वार्डो में कुल 24 लाख 33 हजार 198 वोटर्स है, जिनमें से 15 लाख 46 हजार 193 वोट करने बूथों पर पहुंचे थे।
यहां हुई सबसे कम और सबसे ज्यादा वोटिंग
जिला निर्वाचन शाखा से जारी रिपोर्ट देखे तो 150 वार्डो में सबसे कम वोटिंग वार्ड नं. 100 पर हुई। यहां कुल 16607 वोटर्स है, जिनमें से केवल 7711 वोटर्स ही वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यानी यहां वोटिंग टर्नआउट 46.43 फीसदी रहा।
वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा वोटिंग टर्नआउट वार्ड नं. 150 में रहा। यहां वोटिंग टर्नआउट 83.70 फीसदी रहा। यहां कुल 8799 वोटर्स थे, जिनमें से 7365 वोटर्स वोट करने बूथ पर पहुंचे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News