जयपुर में लिव-इन पार्टनर के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी धोखा देकर लगातार उसका देहशोषण करता रहा। दोस्तों से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाने के लिए धमकी देकर मारपीट करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर
10 साल पहले हुई थी मुलाकात
पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 32 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ देहशोषण करने लगा।
अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
शादी करने का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर धमकी देकर मारपीट करने लगा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अलग रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद भी आरोपी बॉयफ्रेंड अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाकर रविवार शाम आरोपी को अरेस्ट किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.