Moradabad News: मुरादाबाद में 4 साल की बच्चे से दरिंदगी, मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज, – ABP News

मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव से 4 साल बच्चे से दरिंदगी का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक दरिंदे ने मासूम को परचून की दुकान में ले जाकर दरिंदगी की. पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी फैज अली को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
बताया गया है कि, जब पीड़ित परिजनों ने इस घिनौनी वारदात का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ितों को डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़ित परिवार बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ के केस दर्ज कर आरोपी फैज अली को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
पीड़ित के पिता ने बताया कि, वे खेत पर काम करने के लिए गये थे और उसका 4 वर्षीय बेटा और उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थे. तभी उसकी ने फोन पर सूचना दी कि उसके 4 वर्षीय बेटे की तबीयत खराब है, जब वे घर पहुंचा तो उसका बेटा डरा-सहमा था. पूछताछ में बच्चे ने पिता को अपने साथ हुई दरिंदकी जानकारी दी. 
पीड़ित के पिता के मुताबिक, जब इस बात की शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो आरोपी ने उन पर कैंची से हमला कर दिया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़ित परिवार बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए सारी आपबीती सुनाई.
पीड़ित परिवार ने इस मामले में थाना मूंढापांडे शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घिनौनी वारदात के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News