-भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक सम्मेलन के चलते 35 से अधिक मार्गों पर जाना होगा मुश्किल नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन-2026 के दौरान 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली क्षेत्र में आवाजाही मुश्किल होगी। विदेशी मेहमानों के काफिले के लिए 35 से अधिक सड़कों पर यातायात को नियंत्रित रखा जाएगा। इसके लिए 22 स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, वहां से इन सड़कों पर जाने से लोगों को रोक कर दूसरी जगह मोड़ा जाएगा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी का लोगों को नियंत्रित मार्गों की ओर न जाने की सलाह दी है。
एडवाइजरी के मुताबिक, मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), इंडिया गेट सी-हैक्सागन, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, सत्य मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड (भीकाजी कामाप्लेस से यशवंत प्लेस तक), शांति पथ, अकबर रोड, अशोका रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, पृथ्वीराज रोड, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, नीला गुंबद, शेर शाह सूरी मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड, न्याय मार्ग।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू पॉइंट से मथुरा रोड व तिलक मार्ग जाने की इजाजत नहीं होगी। राम चरण अग्रवाल चौक से मालवाहक वाहन से डब्ल्यू चौक नहीं जा पाएंगे। मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर जाने की इजाजत नहीं होगी। कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी-हैक्सागन की ओर जाना वर्जित रहेगा। पटेल चौक से विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई नहीं जा पाएंगे। आरएमएल हॉस्पिटल गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड और तालकटोरा रोड जाना प्रतिबंधित होगा। वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग पर नहीं जा पाएंगे। धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग, मोती बाग फ्लाईओवर से शांति पथ, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग गोल चक्कर से यशवंत प्लेस, मदरसा टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड से जुड़े कई चौराहे, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर, डीपीएस मथुरा रोड के सामने यू-टर्न, रिंग रोड भैरों रोड और मंडी हाउस समेत 22 प्वाइंट्स पर डायवर्जन रहेगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट 1- आईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, डीबीजी रोड, पंचकुइयां रोड, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली स्टेशन
रूट 2- आश्रम चौक, रिंग रोड, राजघाट, जेएलएन मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट 3-वंदे मातरम मार्ग, डॉ. अंबेडकर मार्ग, पंचकुइयां
रोड, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट 1- आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, हनुमान मंदिर, एस.पी. मुखर्जी मार्ग, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट 2-आश्रम चौक, रिंग रोड, राजघाट, हनुमान मंदिर, एस.पी. मुखर्जी मार्ग
रूट 3-वंदे मातरम मार्ग, डॉ. अंबेडकर मार्ग, रानी झांसी मार्ग, रानी झांसी फ्लाईओवर, बुलेवार्ड रोड, लोथियन मार्ग, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
रूट 1- एम्स, रिंग रोड, आश्रम चौक, मथुरा रोड, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
रूट 2-आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, राजघाट, रिंग रोड, आश्रम चौक, मथुरा रोड, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
एयरपोर्ट के विस्तृत वैकल्पिक रूट
गुरुग्राम से टी3, टी4 और टी2 : एमएच -48, राव गजराज सिंह मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-2, सर्विस रोड, एनएच-48, टी3 टर्मिनल रोड
गुरुग्राम से टी1 : एनएच-48, महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे, टी3 रोड
द्वारका से सभी एयरपोर्ट टर्मिनल : सेक्टर-22 द्वारका रोड, यूईआर-2, नई सुरंग सड़क
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से एयरपोर्ट
टी3 टर्मिनल: एम्स चौक, रिंग रोड, मोती बाग चौक, आरटीआर मार्ग, संजय टी-प्वाइंट, एनएच-48 सर्विस रोड, टी3 रोड
टी1, टी2, टी3 और टी4 टर्मिनल: एम्स चौक, रिंग रोड, मोती बाग चौक, आरटीआर मार्ग, शंकर विहार फ्लाईओवर, उलान बतार मार्ग, संबंधित एयरपोर्ट टर्मिनल
पश्चिमी दिल्ली से एयरपोर्ट : पंजाबी बाग चौक, रिंग रोड, राजा गार्डन चौक, नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, डाबरी, द्वारका रोड, रोड नंबर-224, डाबरी-गुरुग्राम रोड, सेक्टर-22 द्वारका रोड, यूईआर-2, एनएच-48 सर्विस रोड
से सभी अलग-अलग टर्मिनल की ओर
उत्तर और पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट : आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी फ्लाईओवर, रोहतक रोड, पंजाबी बाग चौक, रिंग रोड, राजा गार्डन चौक, नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, डाबरी, द्वारका रोड, रोड नंबर-224, डाबरी-गुरुग्राम रोड, सेक्टर-22 द्वारका रोड, यूईआर-2, एनएच-48 सर्विस रोड, टी3 टर्मिनल रोड
—–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play