जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई। फिलहाल बीजेपी 48 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 33 और निर्दलीय ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 25 और 47 में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतगणना को फिलहाल रोक दि
बीजेपी के 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी जीते है। कोठारी को मेयर पद के दावेदारों में माना जा रहा है। वहीं वार्ड 71 से कांग्रेस प्रत्याशी फाइज हसन ने जीत हासिल की है। यहां दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे नंबर बीजेपी उम्मीदार रही है। फाइज हसन 21 साल के है। ऐसे में नगर निगम में जेन जी की एंट्री हो गई है।
वहीं वार्ड 124 से कांग्रेस की कांता देवी ने केवल 5 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफ़र अली ने रिकॉर्ड 10,014 वोट से जीत हासिल की है। इस वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार फरीद्दुदीन जैकी की जमानत जब्त हो गई।
सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती हो रही है। इससे पहले बैलेट पेपर की गणना हो हुई थी।
काउंटिंग के लिए निर्वाचन शाखा ने यहां 15 कक्ष रिजर्व किए हैं, जहां मतगणना के लिए 150 टेबल लगाई है।
किस वार्ड में कौन जीते-हारे
देखिए-मतगणना की PHOTOS
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.