तुरकौलिया, निसं। हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘क्षितिज’ के संयोजक और राम उग्रह सिंह कुशवाहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयसिंहपुर तुरकौलिया के अध्यापक डॉ. विनय कुमार सिंह को मंत्री, उच्च शिक्षा सह विधि विभाग संजय सिंह टाइगर द्वारा ‘लोकचिंतन विशिष्ट सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया।
पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026 सह ‘लोकचिन्तन’ स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार विधान परिषद् पटना के उपभवन-सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें दिया गया। इस समारोह में चंपारण सत्याग्रह के महान नायकों सहित बिहार के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोग को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ. प्रेम कुमार और विशिष्ट अतिथि (मंत्री, उच्च शिक्षा सह विधि विभाग संजय सिंह टाइगर, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामाया प्रसाद विनोद और जनार्दन शर्मा योगी थे। डॉ. विनय को विधान परिषद् सभागार में मिले सम्मान पर पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। डॉ. विनय साहित्यिक क्षेत्र में चम्पारण का नाम रौशन कर रहे है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल नवीन कुमार पाण्डेय, शिक्षक आनंद भारती सहित अन्य ने स्कूल आने पर डॉ विनय को फूलों से स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play