डीएम अविनाश सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में कहा कि अधिकारी 9:45 से 12 बजे तक जनसुनवाई के लिए कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कार्यालय से जनसुनवाई और समाधान दिवस की जिला मुख्यालय पर लाइव मॉनीटरिंग के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही यह व्यवस्था तहसीलों पर लागू कर दी जाएगी। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 75 शिकायतें आईं जिसमें 11 का निस्तारण कर दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाए और इसी दृष्टिकोण से जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह व्यवस्था तहसील मुख्यालयों में भी जल्द लागू कर दी जाएगी। इस व्यवस्था से मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि सभी अपने कार्यालयों में सुबह 9: 45 से 12: 00 तक अवश्य बैठे और आने वाले आमजन शिकायतों का निस्तारण करें और उनके साथ बेहतर व्यवहार भी करें। संपूर्ण समाधान में 75 शिकायतें आईं जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी इशिता किशोर,जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play