'जल्द ही दिल्ली की सत्ता से बेदखल होगी BJP', ममता बनर्जी का दावा, बंगाल सरकार को भी घेरा – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमले कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों और सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी (Hawkers) लगाने वालों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. 
अपने आवास पर टीएमसी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “यह सरकार हमारे संवैधानिक विचारों और मूल्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है. लेकिन याद रखिए, आने वाले दिनों में बीजेपी दिल्ली (केंद्र) की सत्ता से भी बेदखल हो जाएगी.”
ममता ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “यह सरकार हमारे संवैधानिक विचारों और मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है.” उन्होंने दावा किया कि BJP के नेतृत्व में केंद्र में जो सरकार चल रही है वह ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रहने वाली है.उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में BJP को दिल्ली की सत्ता से हटा दिया जाएगा.”
नारदा स्टिंग का जिक्र कर सीएम सुवेंदु पर साधा निशाना
इस बैठक में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे. हाल ही में कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास के “अनधिकृत हिस्से” को गिराने के लिए भेजे गए डिमोलिशन नोटिस पर अभिषेक बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाए.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसर शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार, वसूली और जमीन हड़पने का है आरोप
उन्होंने बीजेपी को ललकारते हुए कहा, “उन्हें जो करना है करने दीजिए… चाहे मेरा घर गिरा दें या नोटिस भेजें, मैं इन चीजों के आगे झुकने वाला नहीं हूं. चाहे जो हो जाए, बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.” दिलचस्प बात यह है कि जिस केएमसी (KMC) ने यह नोटिस जारी किया है, वह अभी भी टीएमसी के नियंत्रण में है और ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले टीएमसी विधायक फिरहाद हाकिम कोलकाता के मेयर हैं.
अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर सीधा हमला बोलते हुए साल 2014 के बहुचर्चित ‘नारदा स्टिंग ऑपरेशन’ का जिक्र किया, जब सुवेंदु टीएमसी में हुआ करते थे. अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे राज्य ने कई मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री जैसा कोई नहीं रहा. जिसे कैमरे पर पैसे लेते देखा गया था, आज उसे मुख्यमंत्री बना दिया गया है.”
‘बुलडोजर संस्कृति’ के खिलाफ 21 मई से महाआंदोलन
चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की हालिया कार्रवाई को टीएमसी ने ‘बुलडोजर संस्कृति’ करार दिया है.
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: पहली बार दिखा ममता बनर्जी का ऐसा अंदाज, हाईकोर्ट में बोलीं- बंगाल को बचाइए सर
इसके खिलाफ टीएमसी ने 21 मई से कोलकाता और उसके आसपास के तीन प्रमुख स्थानों- बालीगंज, हावड़ा जंक्शन और सियालदह रेलवे स्टेशन के पास बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है. टीएमसी का कहना है कि वे रेहड़ी-पटरी वालों के जबरन विस्थापन और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरकर इस अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News