जवानी में चली गोली, बुढ़ापे में आया फैसला, 34 साल पुराने केस में बुजुर्ग दोषी, 5 आरोपी थे, 4 की हो चुकी मौत – AajTak

Feedback
बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में एक बुजुर्ग अदालत परिसर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. उम्र का असर इतना है कि उन्हें उठने-बैठने और चलने के लिए भी दो लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है. लेकिन 34 साल पुराने एक मामले में अदालत का फैसला आने के बाद अब उन्हें कानून का सामना करना पड़ रहा है. मामला वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुड़ावनपुर गांव का है. यहां वर्ष 1992 में हुए एक जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए एक वृद्ध आरोपी को दोषी करार दिया है.
जानकारी के अनुसार, 10 मई 1992 को अदालत राय नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी एक ही परिवार के पांच लोग हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. इस दौरान फायरिंग और जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया था.
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और वर्ष 1993 में अदालत में चार्जशीट दाखिल की. इसके बाद केस की सुनवाई शुरू हुई. हालांकि लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के दौरान आरोपित पांच लोगों में से चार की मौत हो गई.
दीप राय उर्फ जिसा राय दोषी पाए गए
मामले में सिर्फ एक आरोपी दीप राय उर्फ जिसा राय जीवित बचे. अब 34 साल बाद अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने दीप राय को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148 और 307 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 134 के तहत दोषी पाया है.
अदालत ने फिलहाल दोष सिद्ध होने का फैसला सुनाया है, जबकि सजा का ऐलान 2 जून को किया जाएगा. इसके बाद तय होगा कि दोषी को कितनी सजा मिलेगी. यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि कानून की प्रक्रिया भले लंबी हो, लेकिन मामलों का निपटारा अंततः होता है.
1993 में दाखिल हुई थी चार्जशीट
34 साल पुराने इस केस में आए फैसले ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर भी इसी वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका एक व्यक्ति अदालत के फैसले के बाद न्यायालय परिसर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News