सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 15 अगस्त को देश जश्न-ए-आजादी मनाने जा रहा है। जश्न-ए-आजादी में सीमा पार से घुसपैठ कर कोई शरारती तत्व खलल न पैदा कर सके इसे मद्देनजर रखते हुए सीमा के रखवाले पूरी तरह से सतर्क हैं। परंपरागत मार्गों के अलावा गैरपरंपरागत मार्गों पर दिन रात पेट्रोलिंग जारी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। बगैर जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
जिले के उत्तर में 68 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा है। यह सीमा पूरी तरह से खुली है। अगर सुरक्षा जवान नजर न रखें तो प्रवेश के अनगिनत रास्ते हैं। या यूं कहें दोनों देशों के हर खेत की मेड़ एक दूसरे को जोड़ती है। अक्सर तस्कर या संदिग्ध गैरपरंपरागत मार्गों का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसबी,सिविल पुलिस व खुफिया तंत्र दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही है। मेन बॉर्डर पर तैनात सीमा के रखवाले किसी को भी बगैर जांच के प्रवेश नहीं दे रहे हैं। उनके पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। आने का मकसद जाना जा रहा है। सामानों, वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही किसी को भी प्रवेश दिया जा रहा है। जरा भी मामला संदिग्ध नजर आने पर वापस भेज दिया जा रहा है। जिले की ही खुनुवा बॉर्डर से कुछ साल पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी भारत पहुंची थी। वह वहां से निकल कर दिल्ली तक पहुंच गई थी। तब से सीमा पर और चौकसी बढ़ गई है। उसी समय से पहचानपत्र सीमा के रखवालों ने देखना शुरू किया था जो आज भी जारी है।
——
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेट, चेकिंग करने व होने वाले प्रमुख कार्यक्रम/ आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरक्ति थाना क्षेत्र में पड़ने वाले महत्वपूर्ण बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, सराय व ढाबों की चेकिंग किए जाने को कहा गया है। नेपाल बॉर्डर पर स्थित थाना लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, चिल्हिया, ढेबरुआ, शोहरतगढ़ की पुलिस द्वारा एसएसबी टीम के साथ निरंतर बॉर्डर पर चेकिंग कर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। एसओजी, सर्विलांस टीम, एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम/एंटी थेफ्ट टीम, कस्टम की संयुक्त टीमों द्वारा निरंतर चेकिंग/गश्त की जा रही है। बॉर्डर एरिया में स्थित होटल, सराय, ढाबा आदि स्थानों पर भी चेकिंग कराई जा रही है।
डॉ.अभिषेक महाजन, एसएसपी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play