जालंधर के राजनगर इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आवाज संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को लोगों ने नशे की पुड़िया के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर पहुंचे बलदेव सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए जालंधर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड
बलदेव सिंह (निवासी बस्ती मिट्ठू) ने बताया कि उन्हें राजनगर से दोस्तों मंदीप सिंह और गुरसेवक का फोन आया था कि इलाके में हंगामा हो रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 150 लोग जमा थे और एक संदिग्ध को पकड़ा हुआ था, जिसके पास नशीले पदार्थ की पुड़िया पाई गई। बलदेव सिंह के मुताबिक, उन्होंने मौके से ही एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया को फोन किया और पूरी स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस टीम भेजने का आश्वासन दिया।
बलदेव सिंह ने दिवंगत सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में चिट्टे और मेडिकल नशे का माफिया बहुत गहरा फैल चुका है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें अपनी जान का खतरा बना रहता है, लेकिन फिर भी नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जालंधर की कई दुकानों और इलाकों में मेडिकल नशा खुलेआम बिक रहा है, जिस पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि, मौके पर बरामद हुई पुड़िया में वास्तव में क्या नशीला पदार्थ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। बलदेव सिंह ने कहा कि वे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत सौंपेंगे। वहीं,
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.