जालोर के राजीव गांधी भवन में शनिवार शाम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लक्ष्मण सिंह सांखला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में शहर के बडी संख्या में छात्र, अभिभावक और कांग
राहुल गांधी का संबोधन लाइव सुना
राजीव गांधी भवन में हुए लाइव प्रसारण में जालोर शहर के बडी संख्या में छात्र, अभिभावक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी का संबोधन लाइव सुना और युवाओं से जुडे मुद्दों पर उनके विचारों को जाना।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुडे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों और युवाओं से संवाद किया।
ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत, बार अध्यक्ष खसाराम मेघवाल, जाकिर खान, मदनलाल दहिया, उम्मेद सिंह चारण, कामिनी शर्मा और जुबेदा नागोरी मौजूद रहे।
इनके अलावा चंपा मेघवाल, सुरेश चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नरेश राणा, समीर पठान, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, गीता श्री, बंशीलाल माली, महेंद्र सोनगरा, सलीम मोयला, दीपाराम मेघवाल, ओमप्रकाश चौधरी, प्रवीण माली, कपूराराम और दाडमाराम सहित सैकडों कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.