'जिनके पास स्किल, उनकी आजीविका AI नहीं छीन सकता…', लखनऊ में बोले PM मोदी – AajTak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन जिसके पास स्किल है, उससे कोई भी उसकी आजीविका नहीं छीन सकता.
PM मोदी ने कहा, ‘समय बदल रहा है… अब केवल सर्टिफिकेट रखने वालों के मुकाबले स्किल रखने वाले लोगों को ज्यादा सम्मान मिलेगा.’
लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आक्रमणकारियों ने भारत के पारंपरिक स्किल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया और पारंपरिक कारीगरी को निशाना बनाया. PM मोदी ने बताया कि इसके बाद अंग्रेजों ने क्लर्क तैयार करने पर केंद्रित शिक्षा प्रणाली शुरू की.
उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है और भारत दुनिया की ‘स्किल कैपिटल’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘अब बेटियां रात 11 बजे भी काम करके घर लौट रही हैं’, यूपी में महिला सुरक्षा पर बोले PM मोदी
इस मौके पर डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप जयंत चौधरी और बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहे.
सोने की खरीदारी को लेकर बोले PM मोदी
इस बीच, PM मोदी ने शनिवार को लखनऊ में सोने की खरीदारी को लेकर अपनी पुरानी सलाह का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना न खरीदें. उस समय कई लोगों ने उनकी बात का मजाक उड़ाया. लेकिन अब लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए.
प्रधानमंत्री ने बताया कि देशवासियों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News