जिम में पॉवर के नाम पर नशीली ड्रिंक, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, शिकंजे में सगे भाई – Live Hindustan

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी जिम संचालक ने ‘प्री-वर्कआउट ड्रिंक’ में नशीला पदार्थ पिलाकर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो के जरिए दो साल तक उनका यौन शोषण और आर्थिक उत्पीड़न किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने मई 2024 में मुख्य डाकघर के पास स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ जिम ज्वाइन किया था। वहां के संचालक और ट्रेनर अकरम खान ने पहले डॉक्टर का विश्वास जीता और फिर एक दिन वर्कआउट के दौरान उन्हें ऊर्जा बढ़ाने (पावर ड्रिंक) के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया। जब डॉक्टर बेहोश हो गईं, तो अकरम ने उनके साथ दुष्कर्म किया और जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
आरोपी अकरम खान इसी वीडियो के आधार पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ बार-बार रेप किया, बल्कि उनसे लाखों रुपये भी वसूल लिए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर डॉक्टर ने जनवरी 2026 से जिम जाना छोड़ दिया, लेकिन आरोपी का जुल्म कम नहीं हुआ। 3 मई को अकरम ने डॉक्टर को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जेवर व प्लॉट बेचने का दबाव बनाया। इस साजिश में अकरम का भाई आलम भी बराबर का साझीदार था।
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने अकरम और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पेन ड्राइव बरामद की हैं, जिनमें डॉक्टर के अश्लील वीडियो भरे थे। इसके अलावा दो मोबाइल, रंगदारी के 10 हजार रुपये और भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं व प्रतिबंधित इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस ने वारदात स्थल यानी जिम को सील कर दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News