भीषण की गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी की वजह से लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी गर्मी के तेवर सुबह से तल्ख बने हुए हैं। आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है । लोग गर्मी से बेहाल हैं और जरूरी काम नहीं होने पर घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। आसमान में हल्की बदली और तेज धूप होने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा , लेकिन गर्मी इस प्रकार लग रही थी मानो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिले में मानसून पहुंचने का समय 20 से 25 जून मान जाता है, लेकिन 27 जून तक मानसून का कोई अता पता नहीं है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों ने लोगों को उचित मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और सिर को ढंककर बाहर जाने की सलाह दी है। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे छाता, टोपी और गमछे का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। गर्मी का असर पशुओं पर भी साफ देखा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने के आसार हैं और औसत तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play