जीआरपी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को क्लीन चिट दी – Live Hindustan

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के दावे जांच में सही साबित नहीं हो सके। प्रयागराज जीआरपी ने मामले की विवेचना पूरी कर अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी है। साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत नामजद अन्य लोगों को क्लीन चिट मिल गई है।आशुतोष ब्रह्मचारी ने आठ मार्च 2026 को प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह अपने साथी सुधांशु के साथ गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस के एसी कोच में प्रयागराज आ रहे थे। सुबह सीट से उठकर बाथरूम जाने के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
उन्होंने किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। आशुतोष ने इस कथित हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों की साजिश होने का आरोप लगाया था। हालांकि जीआरपी ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को मामला शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हुआ। मेडिकल परीक्षण में धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और आशुतोष ब्रह्मचारी के बयानों का परीक्षण किया। जांच में उनके बयानों में कई विरोधाभास पाए गए। पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद या अन्य आरोपियों की संलिप्तता सिद्ध हो सके। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News