Search
Shubham Raja
Date: 30-06-26 16:03
July 2026 Theater Release: फिल्म प्रेमियों के लिए जुलाई का महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. इस महीने बड़े पर्दे पर कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और पौराणिक कथाओं पर आधारित कई हिंदी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. अगर आप थिएटर में नई फिल्में देखने की योजना बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है.
‘अल्फा’
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है.
‘बेबी डू डाई डू’
क्राइम कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित ‘बेबी डू डाई डू’ भी 3 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा अहम किरदार निभा रहे हैं. इसका निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है.
‘धमाल 4’
लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.
‘तेरा यार हूं मैं’
रोमांस और भावनात्मक कहानी पर आधारित ‘तेरा यार हूं मैं’ 24 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म में अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा शर्मा, परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर और मृणाल कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है.
‘इंद्रजाल’
पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म ‘इंद्रजाल’ भी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म की शूटिंग जंगलों और गुफाओं जैसी लोकेशनों पर की गई है. इसमें महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबले और किरण माने प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन जगेश्वर ललिता ढोबले ने किया है.
‘दुल्हनिया ले आएगी’
फैमिली ड्रामा ‘दुल्हनिया ले आएगी’ भी 24 जुलाई को रिलीज होगी. शादी के माहौल पर आधारित इस फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन आकाशआदित्य लामा ने किया है. जुलाई में रिलीज होने वाली इन फिल्मों के साथ दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, थ्रिल और फैमिली एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: गोल्ड बचाने उतरेगी हरमनप्रीत की सेना; एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान