मंगल मेष राशि और वृश्चिक राशि के स्वामी है। जब मंगल अपनी राशि में होते हैं तो रुचक योग बनता है, जो इस समय बना हुआ है, लेकिन जब ये शुक्र की राशि में आएंगे, तो इसे भी रिजल्ट पाने के लिए तीव्र इच्छा होगी, लेकिन धैर्य और स्टेबिलिटी इनके लिए खास है। शुक्र जो हैं वो करेद, एनर्जी, प्रोपर्टी, टेक्नोलॉजी , धन परिवार,खाना, ब्यूटी आदि के कारक हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के साथ आने पर बदलाव आएंगे।आपको बता दें कि गोचर से कई राशि के लोगों की लाइफ में आर्थिक बदलाव आएंगे, जिससे कई लोगों की लाइफ में अंतर आएगा। आपको इसके गोचर से अपने आर्थिक प्लान में फैसले लेने होंगे। इससे करियर में आप स्थायित्व पाएंगे। आपके सामने गुस्सा, जिद्दी, संघर्ष जैसे कई मामले आएंगे, लेकिन आपको देखना है कि क्या फैसला सही है।मंगल की अशुभ स्थिति की वजह से भूमि-भवन से जुड़े कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल कल ही 11 मई, 2026 को दोपहर 12.47 बजे मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश किए हैं। अब 21 जून, 2026 के बाद से सभी राशियों पर असर
वृष राशि का कानूनी विवाद किसी से हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें, धन लाभ के भी योग हैं, दुश्मन आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। मिथुन राशि वालों बड़ा आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपको ऐसे विवादित मामलों में सफलता मिलेगी, जिसका आपने सोचा नहीं था। कुछ महत्वपूर्ण रुके हुए कार्य बनेंगे। कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं, आपके लिए आर्थिक लाभ होगा किसी चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री से। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।
सिंह वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन पार्टनर के साथ थोड़ी दिक्कत होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आपकी संपत्ति बढ़ेगी। कन्या राशि को रिश्तों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। आमदनी में वृद्धि। तुला वालों के नए संबंध बनेंगे। साझेदारी में सफलता मिल सकती है। घर में स्वास्थ्य समस्या का समाधान हो सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों को विवाद में सफलता। व्यावसायिक संबंधों में थोड़ा संघर्ष। नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। मकर राशि के लो चल-अचल संपत्ति की खरीदारी करेंगे, कार्यक्षेत्र में तरक्की एवं आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति आपके लिए बनती दिख रही है। मीन वालों के लिए आर्थिक लाभ का संयोग है। नए कार्य में पूंजी निवेश। घर में मांगलिक कार्य।
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play