जेनसेन हुआंग के बायोग्राफर ने खोली पर्सनल लाइफ की परतें, बताया घमंडी और गुस्सैल – AajTak

Feedback
Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बड़ी ताकत बन चुकी है. इस कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में जेनसेन हुआंग की अहम भूमिका रही है. उन्होंने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी. करीब 33 साल तक कंपनी की कमान संभाली. उनके नेतृत्व में एनवीडिया एक छोटी चिप बनाने वाली कंपनी से दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल हो गई. लेकिन अब हुआंग की चर्चा उनकी कामयाबी से ज्यादा निजी जिंदगी और बर्ताव को लेकर हो रही है.
हुआंग पर तीन महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगे हैं. वहीं, उनकी जीवनी लिखने वाले लेखक स्टीफन विट ने उनके गुस्से और घमंड को लेकर भी कई दावे किए हैं. विट ने 2025 में ‘द थिंकिंग मशीन’ नाम से उनकी आटोबायोग्राफी लिखी थी. उनका कहना है कि हुआंग की कहानी सिर्फ बिजनेस में कामयाबी की नहीं है. यह घमंड और खुद को सबसे ऊपर समझने की भी कहानी है.
‘हुआंग को चुनौती देना बारूद में चिंगारी लगाने जैसा था’
स्टीफन विट के मुताबिक, हुआंग को अपनी बात का विरोध पसंद नहीं था. अगर कोई उनसे असहमति जताता था तो वह भड़क जाते थे. विट ने न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखे एक कॉलम में लिखा था कि हुआंग छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते थे. वह सामने वाले पर चिल्लाने लगते थे. उनका गुस्सा कई बार एक घंटे या उससे ज्यादा समय तक रहता था.
विट का दावा है कि कंपनी के कई बड़े अधिकारी भी उनसे सवाल पूछने या असहमति जताने से डरते थे. उन्होंने हुआंग के व्यवहार की तुलना फिल्म ‘व्हिपलैश’ के सख्त और गुस्सैल म्यूजिक टीचर से की है.
यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग के तीन अफेयर… तीन गर्लफ्रेंड, जानिए कौन, कब, कैसे आई करीब
विट ने बताया कि जब वह 2023 में पहली बार हुआंग से मिले तो उनकी छवि एक विनम्र और लोगों का ख्याल रखने वाले अरबपति की थी. हुआंग अक्सर अपनी कामयाबी का श्रेय कर्मचारियों को देते थे. वह अपने शुरुआती दिनों के बारे में भी बताते थे. उन्होंने कभी डिशवॉशर का काम किया था.
विट ने एक किस्सा भी बताया. वह हुआंग से अमेरिका के एक Denny’s रेस्टोरेंट में मिले थे. वहां हुआंग ने वेट्रेस को 100-100 डॉलर के नोटों में 1,000 डॉलर की टिप दी थी. इस तरह के किस्सों से उनकी सादगी वाली छवि मजबूत होती थी. लेकिन विट को बाद में उनकी शख्सियत का दूसरा पहलू भी दिखाई दिया.
तीन महिलाओं से अफेयर के आरोप
हुआंग की निजी जिंदगी को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं. पहला नाम एलिस हुआंग का है. वह चीन की कारोबारी हैं और सिंगापुर की एक क्लाउड कंपनी से जुड़ी रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने उनके चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध होने की बात कही थी. 
यह भी पढ़ें: तीन अफेयर्स पर फंसे जेनसन हुआंग को ट्रंप की सलाह- अपनी नौकरी के लिए फाइट करें
विट ने दावा किया कि एलिस के साथ हुआंग के रिश्ते थे. उनका कहना है कि ऐसे में हुआंग को उनकी गतिविधियों की जानकारी न होना मुश्किल लगता है. दूसरा नाम Nvidia की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल का है. विट के मुताबिक, वह हुआंग के अंडर काम करती थीं. कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने उन्हें बताया कि दोनों के रिश्तों की चर्चा कंपनी के अंदर थी. 
विट ने तीसरे रिश्ते का भी दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि यह रिश्ता Nvidia की ही एक दूसरी कर्मचारी से था. हालांकि, उस महिला की पहचान सामने नहीं आई है.
राइटर स्टीफन विट ने हुआंग की पत्नी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि हुआंग और उनकी पत्नी लॉरी की मुलाकात तब हुई थी, जब हुआंग 17 साल के थे. वे कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान एक ही लैब में काम करते थे. हुआंग ने लॉरी को डेट पर चलने के लिए पूछने में छह महीने लगा दिए थे. दोनों ने कम उम्र में शादी कर ली थी.
यह भी पढ़ें: कैफे में बर्तन धोने से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia बनाने तक, 33 साल बाद ऐसे खत्म हुआ जेनसन हुआंग का सफ़र!
लॉरी ने बच्चों की देखभाल के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी. इस दौरान हुआंग Nvidia को आगे बढ़ाने में जुटे रहे. उनके दोनों बच्चे मैडिसन और स्पेंसर भी बाद में कंपनी में बड़े पदों पर पहुंचे. विट ने अपनी किताब के लिए हुआंग के पुराने दोस्तों से भी बात की थी. उनके मुताबिक, दोस्तों ने इस शादी को खुशहाल बताया था. लेकिन अफेयर के आरोपों पर विट ने लिखा, ‘उनका अपनी पत्नी से धोखा बिल्कुल साफ है.’
‘नार्सिसिस्ट की खुशी’ के लिए अफेयर?
विट ने एक पूर्व कर्मचारी के हवाले से बताया कि हुआंग के अपनी अधीनस्थ कर्मचारी से रिश्ते की चर्चा क्यों होती थी. जब कर्मचारी से पूछा गया कि अपने बच्चों के कंपनी में काम करने के बावजूद हुआंग ऐसा जोखिम क्यों उठाते थे, तो उसका जवाब था, ‘इससे उन्हें नशे जैसा अहसास होता था, एक नार्सिसिस्ट की खुशी.’
विट का कहना है कि उन्हें इस साल की शुरुआत में हुआंग के अफेयर की खबरें मिलने लगी थीं. लेकिन Nvidia के अंदर खामोशी का माहौल होने के कारण इनकी पुष्टि करना मुश्किल था. उनके मुताबिक, बाद में पत्रकारों और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की पड़ताल से ये बातें सामने आईं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं किम्‍बर्ली पॉवेल? जेनसन हुआंग के दूसरे अफेयर से जुड़ा नाम
विट का मानना है कि हुआंग ने अपनी मेहनत और सोच से Nvidia को खड़ा किया. लेकिन उनके घमंड और खुद को सबसे ऊपर समझने की आदत ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News